UP Bhulekh Naksha – उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन देखें

UP Bhulekh Naksha राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई एक ऑनलाइन सुविधा है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जमीन का डिजिटल नक्शा, खसरा नंबर, सीमाएं, और क्षेत्रफल घर बैठे देख सकते हैं। यह सेवा राजस्व विभाग द्वारा संचालित की जाती है, ताकि जमीन से जुड़ी सारी जानकारी लोग खुद से ही साफ और सही तरीके से देख सके।

यूपी भूलेख नक्शा के ऑफिसियल पोर्टल की मदद से किसान, जमीन मालिक और आम नागरिक बिना तहसील जाए अपनी जमीन से संबंधित नक्शा आसानी से देख सकते हैं।

भू-नक्शा उत्तर प्रदेश क्या है?

भू-नक्शा जमीन का एक नक्शा होता है, जिसमें यह दिखता है कि आपकी जमीन कहाँ है, कितनी है और उसकी चारों तरफ की सीमा क्या है। पहले यह नक्शा कागज पर मिलता था, लेकिन अब यह ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Bhu Naksha (https://upbhunaksha.gov.in/) नाम की एक वेबसाइट बनाई है, जहाँ से कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे जमीन का नक्शा देख सकता है। इस वेबसाइट से नक्शा डाउनलोड भी किया जा सकता है और चाहें तो प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

UP Bhulekh Naksha Online देखने की प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप अपनी जमीन से सम्बंधित पूरी जानकारी को आसानी से देख सकते हैं:

Step 1: Official Website पर जाएं

सबसे पहले यूपी भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट https://upbhunaksha.gov.in/ को अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में खोलें।

Step 2: जिला (District) चुनें

वेबसाइट खुलने के बाद आपके डिवाइस के स्क्रीन पर बाईं तरफ एक विकल्प दिखाई देगा, जहां आपको जिला, तहसील और गांव को सेलेक्ट करना होगा। जैसे ही आप गांव का नाम चुनते हैं, उस गांव का पूरा भू-नक्शा आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।

UP Bhulekh Naksha वेबसाइट खुलने के बाद आपके डिवाइस के स्क्रीन पर बाईं तरफ एक विकल्प दिखाई देगा, जहां आपको जिला, तहसील और गांव को सेलेक्ट करना होगा। जैसे ही आप गांव का नाम चुनते हैं, उस गांव का पूरा भू-नक्शा आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।

Step 3: प्लॉट या खसरा नंबर चुनें

नक्शे में अपनी जमीन का प्लॉट नंबर या खसरा नंबर ढूँढें। अगर आपके पास खसरा नंबर पहले से है, तो उसे भरते ही सीधे आपकी जमीन का नक्शा दिख जाएगा। नक्शे में आपकी जमीन अलग रंग से दिखाई देगी, जिससे पहचान करना आसान हो जाता है।

नक्शे में अपनी जमीन का प्लॉट नंबर या खसरा नंबर ढूँढें। अगर आपके पास खसरा नंबर पहले से है, तो उसे भरते ही सीधे आपकी जमीन का नक्शा दिख जाएगा। नक्शे में आपकी जमीन अलग रंग से दिखाई देगी, जिससे पहचान करना आसान हो जाता है।

Step 4: जमीन से सम्बंधित जानकारी देखें

प्लॉट या खसरा नंबर चुनने के बाद, अब स्क्रीन पर आपकी जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे – खसरा नंबर, जमीन कितनी है (क्षेत्रफल), जमीन किस तरह की है, जमीन मालिक की जानकारी दाईं तरफ दिखाई देने लगेगा।

प्लॉट या खसरा नंबर चुनने के बाद, अब स्क्रीन पर आपकी जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे - खसरा नंबर, जमीन कितनी है (क्षेत्रफल), जमीन किस तरह की है, जमीन मालिक की जानकारी  दाईं तरफ दिखाई देने लगेगा।

Step 5: नक्शा डाउनलोड या प्रिंट

  • अब अगर आप नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो Map Report वाले विकल्प पर क्लिक करें।
अब अगर आप नक्शा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो Map Report वाले विकल्प पर क्लिक करें।
चरण -1
  • Map Report पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी जमीन के नक़्शे के साथ उससे सम्बंधित पूरी जानकारी आपको दिखाई देगा।
Map Report पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी जमीन के नक़्शे के साथ उससे सम्बंधित पूरी जानकारी आपको दिखाई देगा।
चरण – 2
Step 5 B
चरण – 2
  • अब आप स्क्रीन पर खुले पेज के बाईं तरफ ऊपर की ओर Plot Report PDF पर क्लिक करके अपनी भूमि से सम्बंधित पूरी जानकारी को PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
अब आप स्क्रीन पर खुले पेज के बाईं तरफ ऊपर की ओर Plot Report PDF पर क्लिक करके अपनी भूमि से सम्बंधित पूरी जानकारी को PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण – 3
  • आप चाहें तो अपने नक्शे का प्रिंट भी यही से निकाल सकते हैं। साथ ही नक़्शे की Image को Save या Downlaod करने के लिए मोबाइल में नक़्शे पर कुछ सेकंड तक Tap करके इमेज को सेव करें और कंप्यूटर में डाउनलोड करने के लिए नक़्शे पर Right Click करके Save Image के विकल्प को चुनें।

UP के जिलों के नाम जहाँ भू-नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है

जिला (District)जिला (District)
Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (लखीमपुर खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Maharajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Barabanki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ़)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीर नगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतम बुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (भदोही)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda (गोंडा)Shravasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Bhunaksha Siddharth Nagar
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)

Bhu Naksha UP पोर्टल के क्या-क्या फायदे हैं?

Bhu Naksha UP पोर्टल सरकार की एक ऑनलाइन सुविधा है, जिससे जमीन से जुड़ी जानकारी अब कागजों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ऑनलाइन मिल जाती है।

इस पोर्टल के मुख्य फायदे ये हैं:

  • जमीन का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन हो गया है, जिससे धोखाधड़ी और गलत काम कम हुए हैं।
  • जमीन की खरीद-फरोख्त में साफ-सफाई और भरोसा बढ़ा है।
  • लोगों को अब तहसील और दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ते हैं।
  • जमीन को लेकर होने वाले झगड़े कम हो रहे हैं।

इस पोर्टल की मदद से कोई भी व्यक्ति:

  • अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकता है
  • नक्शा डाउनलोड कर सकता है
  • और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकता है

FAQ

क्या यूपी भूलेख नक्शा देखने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

नहीं, बिना किसी रजिस्ट्रेशन के नक्शा देखा जा सकता है।

क्या यह सेवा मुफ्त है?

हाँ, यह पूरी तरह मुफ्त सरकारी सेवा है।

क्या यहां से जमीन का रजिस्ट्रेशन होता है?

नहीं, यहां केवल नक्शा और जानकारी देखने की सुविधा है।

क्या मैं यहाँ से संपत्ति का पंजीकरण करवा सकता हूँ?

नहीं, यहाँ से संपत्ति का पंजीकरण नहीं किया जा सकता है।

क्या मैं यहाँ से भूमि की विवादित ज़मीन की जानकारी प्राप्त कर सकता हूँ?

हां, भूमि की विवादित ज़मीन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

क्या यह प्लेटफ़ॉर्म केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए है?

हां, यह प्लेटफ़ॉर्म केवल उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए है।